फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर बाजार की मुख्य सड़क पर जलभराव का कब होगा समाधान

विज्ञापन
नित्थर बाजार की मुख्य सडक़ पर जलभराव के कारण बढ़ी समस्या। संवाद
विज्ञापन
अभियान -7 : एक साल से नहीं सुधर रही सड़क की खराब हालत, लोग परेशान
विज्ञापन

सड़क से गुजरते हैं विधायक और पार्टियों के नेता, कोई सुध नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। जरा सी बारिश होने पर भी नित्थर बाजार की मुख्य सड़क पर जलभराव हो जाता है। निकाली नालियां न होने के कारण यह समस्या है, लेकिन एक साल से इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। बारिश होने पर बाजार पहुंचने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हैरत है कि इस मुख्य सड़क से विधायक, पार्टियों के नेता गुजरते हैं, लेकिन किसी ने आज तक इस समस्या के समाधान के लिए पहल नहीं की। इन दिनों बारिश हो रही है। इससे मुख्य सड़क पर जलभराव होने से कीचड़ भर गया है। लोगों और स्कूली बच्चों को सड़क से गुजरते समय दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। एक साल से लोगों को इंतजार है कि कब जलभराव की इस समस्या का समाधान होगा। सड़क पर जलभराव होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। कीचड़ से दुकानदारों का सामान भी खराब हो रहा है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने मुख्य सड़क की नालियां तो साफ कर दी हैं, लेकिन सड़क की बदतर हालात जस के तस बने हुए हैं। सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। बारिश से जलभराव की स्थिति वैसी की वैसी है। बारिश आने पर सड़क पर पानी ही पानी एकत्रित हो जाता है। पानी का रुख देहरा गांव की तरफ हो जाता है या फिर बाजार में बनी दुकानों में घुस जाता है।
लोगों का सवाल, सड़क कब ठीक होगी
नित्थर बाजार के लोगों संतोष कुमार, अभिषेक, राकेश, सतीश और नरेश ने कहा कि सड़क की दयनीय स्थिति से दिक्कतें पेश आ रही हैं। विभाग के उच्च अधिकारियों का अकसर कहना है कि जल्द सड़क को ठीक कर दिया जाएगा, लेकिन सड़क कब ठीक होगी, जनता यह सवाल पूछ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब नालियों का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद सड़क की टारिंग की जाएगी। जल्द ही मुख्य बाजार की सड़क पर जलभराव की समस्या का निपटारा कर दिया जाएगा। -आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें