फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पशुपालकों को संतुलित आहार और वैज्ञानिक पशुपालन प्रबंधन के दिए टिप्स

विज्ञापन
रामपुर के बटाली में ग्रामीणों को पशु पालन से संबंधि प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन
15/20, बटाली और दोफदा में लगे जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पशुपालन विभाग ने पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 15/20 क्षेत्र की दुर्गम लबाना-सदाना और गानवी में पीपीआर जागरूकता शिविर लगाए। उपमंडल के बटाली और दोफदा में भी पशुपालकों को संतुलित आहार और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन प्रबंधन की बारीकियां सिखाई गईं। शिविरों में स्थानीय पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. विनय शर्मा और सहायक निदेशक डॉ. सतिंदर वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविरों के दौरान डॉ. अनिल शर्मा ने पशुपालकों को संतुलित आहार और वैज्ञानिक पशुपालन प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉ. वरुण नेगी ने पीपीआर और एफएमडी रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इनके नियंत्रण एवं टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1962 हेल्पलाइन दूरस्थ क्षेत्रों में रोग प्रकोप की स्थिति में किस प्रकार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। डॉ. सतिंदर वर्मा ने भेड़ एवं बकरी पालन से संबंधित विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट टीम के डॉ. विजय और डॉ. शिवम वालिया ने प्राकृतिक खेती, पशुपालन को अन्य कृषि गतिविधियों के साथ एकीकृत करने के बारे में जानकारी दी। वहीं, बागवानी विकास अधिकारी रामपुर डॉ. प्रवीण मेहता परागण के महत्व और मधुमक्खी पालन की भूमिका पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ज्यूरी डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देना और किसानों की आय में वृद्धि करना रहा।

रामपुर के बटाली में ग्रामीणों को पशु पालन से संबंधि प्रशिक्षण दिया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें