पहाड़ी कलाकार मचाएंगे धमाल
बूढ़ी दिवाली मेले की रूपरेखा तैयार करने के लिए पंचायत समिति सभागार में प्रशासन और मेला कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम मनमोहन सिंह ने की। बैठक में रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायकों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायिका नेहा दीक्षित दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक अजय तोमर, अजय चौहान और तीसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में विक्की चौहान धमाल मचाएंगे। इसके अलावा कुलदेव कौशल, अमर राठौर, किशन वर्मा, तात्रा बॉयज, राम सिंह फांकर, डिंपल ठाकुर, नरेश, टीआर कश्यप हनी नेगी,विनेश जोशी रमना भारती आदि कलाकार धमाल मचाएंगे।