फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगीचों के अपशिष्ट को न जलाएं : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। एसडीएम गुरमीत नेगी की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर सभी नागरिकों से आह्वान किया कि अब बगीचों में सेब कि प्रूनिंग और काट-छांट का कार्य शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि बगीचों के अपशिष्ट को न जलाएं। सेब की कटी टहनियों को जलाने के कारण वातावरण में बढ़ी मात्रा में धुआं फैल जाता है, जिससे प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित होती है। जलवायु परिवर्तन से अधिक गर्मी, अधिक वर्षा और कम बर्फबारी होने के कि स्थितियां पैदा हो रही हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस स्थिति पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें