फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीएस कर्मचारी महासंघ निरमंड ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विधायक किशोरी लाल को ज्ञापन सौंपते एनपीएस कर्मचारी महासंघ निरमंड के सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। एनपीएस कर्मचारी महासंघ निरमंड ने प्रदेश सरकार से आगामी बजट सत्र से पूर्व कर्मचारियों की वर्षों से चली आ रही मांग को लेकर कदम उठाने की मांग की है। कर्मचारी महासंघ ने चेताया है कि यदि जल्द ही उनके हक में सरकार उचित कदम नहीं उठाती तो वे तपोवन की तर्ज पर शिमला में बजट सत्र के दौरान रोष रैली निकालने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

एनपीएस कर्मचारी महासंघ निरमंड के पदाधिकारी और सदस्यों ने विधायक किशोरी लाल सागर से मुलाकात की। महासंघ ने विधायक को ज्ञापन सौंप कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।
महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप राजपूत ने कहा कि बीते 11 दिसंबर को एनपीएस कर्मचारी महासंघ की धर्मशाला रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने संगठन को वार्ता के लिए बुलाया था और कमेटी गठन का आश्वासन दिया था। कमेटी गठन संबंधित एक पत्र भी उसी दिन जारी किया गया, परंतु डेढ़ माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कमेटी का गठन न होने से कर्मचारियों में निराशा है। उन्होंने विधायक से इस विषय को गंभीरता से लेने और प्रदेश में जल्द पुरानी पेंशन बहाली के लिए कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महासंघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेघराज बिष्ट, तरूण कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, भगत आजाद, सुभाष ठाकुर, नंद लाल, महेंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें