फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हांफ रही पेयजल योजना, पानी को तरसे नोगवैली के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन से चार दिन बाद मिल रहा पानी, 22 करोड़ की लागत से बनी है उठाऊ पेयजल योजना
विज्ञापन

पंप हाउस में पांच मोटरों में से दो के स्टार्टर खराब
नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित न होने पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
गुलजारी लाल डमालू
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर के नोगवैली में पांच पंचायतों के लिए बनी करोड़ों रुपये की पेयजल योजना ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। कई वर्षों से सेरीपुल-बाहरी धार उठाऊ पेयजल योजना अव्यवस्था का शिकार है। इस कारण हजारों ग्रामीण बार-बार पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में तीन से चार दिन से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जल शकित विभाग ग्रामीणों को तीन से चार दिन बाद पेयजल आपूर्ति कर रहा है, जो लोगों के लिए नाकाफी है। 22 करोड़ की लागत से उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। इस पेयजल योजना से डंसा, लालसा, देवठी, कूहल और शिंगला पंचायत के शनेरी गांव के ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन यह पेयजल योजना बार-बार हांफ रही है, जिससे ग्रामीणों को तीन से चार दिन बाद पेयजल आपूर्ति हो रही है। नियमित आपूर्ति सुनिश्चित न होने से जल शक्ति विभाग की लचर कार्यशैली पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। सेरीपुल में स्थापित पंप हाउस में कुल पांच मोटरों में से तीन ही विभाग चला रहा है। आजकल दो स्टार्टर खराबी के कारण बंद पड़े हैं। फिलहाल, एक पंप ही कार्यरत है। इसके चलते पानी रोजाना लिफ्ट करने में विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नोगवैली के लिए कूहल पेयजल योजना को विभाग के अधिकारी सुचारु रूप से चलाने की बात करते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नही हो रहा है। इससे डंसा पंचायत के जगूणी और नोगीधार, हियूंण, डंसा और पनोली में भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती है।
नियमित पेयजल आपूर्ति हो
ग्रामीणों में जय सिंह, तारा चंद, होरी लाल, विजया नंद, किशोरी लाल, राम लाल, मोती लाल, छतर सिंह और विनोद ने जल शक्ति विभाग से आग्रह किया है कि ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेरीपुल के पंप हाउस में दो स्टार्टर में तकनीकी खराबी आ रही है। जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों के हितों के मद्देनजर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। -आरएस नेगी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें