फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में नहीं पार्किंग, सड़क किनारे खड़े वाहनों से लगता है जाम

विज्ञापन
नेरवा बाज़ार में सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
अभियान पांच : चौपाल उपमंडल के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र में जाम हुआ आम
विज्ञापन

. बहुमंजिला सार्वजनिक पार्किंग निर्माण से होगा समस्या का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र नेरवा में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों से नेरवा कस्बे में जाम की समस्या बनी रहती है। बाजार की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। समस्या से परेशान स्थानीय निवासियों और व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन से नेरवा में जल्द एक बहुमंजिला सार्वजनिक पार्किंग निर्माण की गुहार लगाई है। नेरवा बाजार न केवल स्थानीय कस्बे, बल्कि आसपास की दर्जनों पंचायतों का मुख्य व्यापारिक और प्रशासनिक केंद्र है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग कामकाज, अस्पताल और खरीदारी के लिए नेरवा पहुंचते हैं। 1,500 के लगभग विद्यार्थी प्रतिदिन नेरवा के स्कूलों, राजकीय महाविद्यालय नेरवा और आईटीआई में आसपास के क्षेत्रों से शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। इसके अलावा चूड़धार यात्रा, टमाटर और सेब सीजन के दौरान यहां वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। पार्किंग स्थल न होने के कारण चालकों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं, जिससे सड़कें और अधिक संकरी हो जाती हैं। स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों का कहना है कि सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण दिनभर जाम लगता है, जिससे आपातकालीन सेवाओं और एंबुलेंस तक को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। पैदल चलने वाले राहगीरों, विशेषकर बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भी जान जोखिम में डालकर चलना पड़ता है। व्यापार मंडल नेरवा, नगर पंचायत नेरवा के निवासियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उपयुक्त भूमि चिह्नित कर आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करवाया जाए। साथ ही, मांग पूरी न होने तक अस्थायी पार्किंग व्यवस्था करने का भी आग्रह किया गया है।


नगर पंचायत नेरवा में सार्वजनिक पार्किंग न होने के कारण नेरवा बाजार में घंटों जाम लगा रहता है। बाहर से आने वाले लोगों के साथ नेरवा बाजार के निवासियों को भी कस्बे के बाहर वाहन खड़े करने पड़ते हैं। विक्रम भागटा, निवासी नगर पंचायत नेरवा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहुमंजिला पार्किंग बने बिना नेरवा के जाम की समस्या हल नहीं हो सकती। नेरवा के अधिकतर व्यापारियों और कर्मचारियों के घर आसपास के गांवों में है। इनमें से अधिकतर अपने व्यक्तिगत वाहनों से नेरवा आते हैं। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण जिसे जहां जगह मिलती है, वहीं वाहन खड़ा कर देता है। -राजीव भिखटा, अध्यक्ष व्यापार मंडल नेरवा।

नेरवा बाज़ार में सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लगा जाम। संवाद

नेरवा बाज़ार में सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें