फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा से चंड़ीगढ़ के लिए नहीं सीधी बस सुविधा, बागवानों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। तहसील नेरवा के लोग लंबे समय से परिवहन निगम की नेरवा डिपो की चौपाल से पांवटा साहिब चलने वाली बस को सीधा नेरवा से चंडीगढ़ तक चलाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, लोगों की मांग पर करीब एक दशक पूर्व हिमाचल परिवहन निगम ने नेरवा से पांवटा साहिब वाया विकासनगर (उत्तराखंड) बस का नया रूट शुरू किया। अब इस रूट को चौपाल से छह बजे चलाकर उत्तराखंड के करीब सौ किलोमीटर दूर क्षेत्र क्वाणू-कोटी-इच्छाडी और विकासनगर से होते हुए साढ़े बारह बजे के करीब पांवटा साहिब और एक बजे वहां से वापस आठ बजे चौपाल के लिए अप डाउन किया है। इससे आम लोगों को चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सुविधा में परेशानी हो रही है। चौपाल से नेरवा तक छह से सात बजे के बीच दो अन्य बसें चौपाल से जुब्बल और चौपाल से नाहन भी चलती है। चौपाल से पांवटा साहिब चलने वाली बस में सुबह के समय चौपाल से नेरवा और शाम के समय नेरवा से चौपाल के लिए न के बराबर सवारियां होती हैं, जबकि नेरवा से पांवटा और वापसी में पांवटा साहिब से विकासनगर बस में सवारियां भरी रहती हैं। लोगों की मांग है कि इस बस को सीधे चंडीगढ़ तक कर दिया जाए, तो निगम के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। साथ ही लोगों को चंडीगढ़ के लिए सीधे यातायात का विकल्प मिल जाएगा। इस क्षेत्र से चंडीगढ़ के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हजारों छात्रों और लोगों को इस बस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। दो साल पूर्व सोलन डिपो की सोलन से बिजमल चलने वाली बस को चंडीगढ़ तक कर दिया था, परंतु इस रूट को फिर सोलन तक ही कर दिया है। वाया सोलन से चंडीगढ़ पहुंचने में दस घंटे से अधिक का समय लग जाता है, वहीं वाया पांवटा साहिब से मात्र साढ़े सात से आठ घंटे में सफर पूरा हो जाता है ।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री से की लोगों ने मांग
नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाईक, पार्षद संजय कुमार, योगेंद्र पुरटा, शूरवीर राणा, शांति झगटा, सीमा मनसाईक, रुचि जिंटा, मनोनीत पार्षद संदीप सूद, नरेंद्र ठाकुर, बबलू कंवर, व्यापारमंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, महासचिव जगत चौहान समेत विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मांग की है कि चंडीगढ़-पांवटा साहिब बस को नेरवा से पूर्व स्थिति में बहाल कर चंडीगढ़ शुरू किया जाए। उन्होंने कहा इससे नेरवा की जनता को सुविधा मिलेगी, वहीं किसान-बागवानों की समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें