फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोईन-गोथना सड़्क का निर्माण शुरू, कई गांव होंगे लाभान्वित

विज्ञापन
नित्थर के मोईन से गोथना सड़्क का काम हुआ शुरू - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत देहरा के मोईन से ग्राम पंचायत पलेही के गोथना के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क बनने से क्षेत्र के करीब चार गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

सड़क सुविधा नहीं होने से अभी तक क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोग आधा घंटे से अधिक की खड़ी चढ़ाई चढ़कर खाद्य सामग्री समेत निर्माण सामग्री को खच्चरों के माध्यम से गांवों तक पहुंचाते थे। इससे क्षेत्र के विकास में भी दिक्कतें आ रही थी। अब सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को दशकों से चली आ रही इन समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय निवासी राजपाल, मनोज, प्रदीप, अजय कुमार, शुभम, मोती सिंह ठाकुर और पंकज ने कहा कि क्षेत्र के लोग कई सालों से सड़क के बनने का इंतजार कर रहे थे। इसके लिए ग्रामीणें ने मिलकर आवाज भी उठाई। इसके साथ ही गोथना मोईन गांव के लोगों का भी सड़क निर्माण में सहयोग रहा है।
विज्ञापन

साथ ही दोनों ही पार्टियों के स्थानीय नेताओं ने सड़क निर्माण में आने वाली मुश्किलों को हल करने में बड़ी भूमिका निभाई है। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें खत्म हो जाएंगी। सड़क बनने से गोथना, रोपड़ी और कटोग और बल्ह गांव के सैकड़ों लोग को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जय शर्मा ने बताया कि लोगों
के सहयोग से तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क बनने से क्षेत्र के कई गांव सड़क सुविधा से जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें