फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरा में दरकी पहाड़ी, एक घंटा बाधित रहा एनएच

विज्ञापन
चौरा के समीप एनएच पर गिरी चट्टानें।
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर के चौरा में पहाड़ी दरकने से नेशनल हाईवे करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इस वजह से क्षेत्र के हजारों लोगों और देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनएच प्राधिकरण ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे बहाल करने वाहनों की आवाजाही को सुचारु किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे एनएच पांच पर अचानक पहाड़ी चट्टानें दरकर हाईवे पर आ गिरी। इससे एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। इससे एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मामले की सूचना मिलमे ही एनएच प्राधिकरण ने मार्ग को बहाल करने के लिए टीम को भेजा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 1:00 बजे वाहनों की आवाजाही को सुचारु किया गया।
स्थानीय निवासी अशोक नेगी, जोगिंद्र, चुन्नू, फकीर नेगी और विजय नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि मार्ग बाधित होने से उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सैकड़ों पर्यटक भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी दरकने से नेशनल हाईवे पर वाहनों बाधित हो गई थी। दोपहर करीब 1:00 बजे एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
केएल सुमन, अधिशासी अभियंता, एनएच प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें