फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से निमला में बाधित हुआ एनएच 305

विज्ञापन
आनी के निमला में पहाड़ी से भूस्खलन के कारण बाधित हुआ नेशनल हाईवे 305। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भूस्खलन से निमला में बाधित हुआ एनएच 305
विज्ञापन

आनी, निरमंड का जिला कुल्लू से कटा संपर्क

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। उपमंडल आनी और निरमंड को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 305 यातायात के लिए बाधित हो गया है। आनी से करीब 15 किलोमीटर आगे पहाडी़ से भूस्खलन होने के कारण एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। एनएच बाधित होने से सेब के वाहन भी फंस गए हैं। सैंज-आनी-ओट एनएच 305 निमला के पास मंगलवार शाम करीब सात बजे पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। ऐसे में आनी, निरमंड से जिला मुख्यालय कुल्लू जाने वाले लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। सूचना मिलते ही एनएचएआई ने मौके पर मशीनरी भेज दी है, जो यातायात बहाली में जुटी हुई हैं। वहीं एनएचएआई ने रात के समय यहां सफर करते वक्त सावधानी बरतने की अपील की है। क्षेत्र में इन दिनों सेब सीजन रफ्तार पकड़ रहा है। ऐसे में एनएच बाधित होने से बागवानों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। मंगलवार को सेब से लदे छोटे और बड़े वाहन मार्ग बाधित होने के कारण फंस गए।
विज्ञापन


उधर, एनएचएआई रामपुर के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि एनएच को बहाल करने के लिए मशीनें तैनात कर दी हैं। जल्द ही एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें