रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें चेतन को इकाई अध्यक्ष और यथार्थ को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में एबीवीपी शिमला के विभाग संगठन मंत्री शशि शंकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। शशि शंकर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर विद्यार्थी परिषद लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि के विरोध में किए गए आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि परिषद के संघर्ष के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस वृद्धि में कमी करने का निर्णय लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष चेतन और इकाई मंत्री यथार्थ ने संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने के साथ छात्रहित में लगातार कार्य किया जाएगा।
इनकों भी सौंपी जिम्मेदारी
इकाई उपाध्यक्ष के रूप में स्वाति रांटा, रिजूल, भास्कर, ऋषि गांगटा और ओजस चौहान को जिम्मेदारी दी गई। सहसचिव के रूप में मधुसूदन जागटा, कनक मलोटा, दीक्षु चौहान, रुद्र प्रताप और ओजस्वी शर्मा, कोषाध्यक्ष हरीश, सोशल मीडिया प्रमुख हरिकेश हनी, सह संयोजक रिशव और मीडिया संयोजक आयुष बनाए गए। बीए प्रमुख पीयूष ठाकुर, बीए प्रथम वर्ष प्रमुख अमन रोल्टा, द्वितीय वर्ष प्रमुख चिराग शर्मा और तृतीय वर्ष प्रमुख पारस घमटा बनाए गए। बीकॉम प्रमुख हर्ष शर्मा और बीकॉम तृतीय वर्ष प्रमुख अदिति शर्मा को जिम्मेदारी मिली। एनसीसी प्रमुख आदित्य और अमित, बीसीए प्रमुख नमन, बीवॉक प्रमुख दिव्यांशु, एंजेल भगटा, एनएसएस प्रमुख मयंक शर्मा और शिखा चौहान तथा स्टूडेंट फॉर सेवा प्रमुख पलक और रेहान बनाए गए। एसएफडी प्रमुख शिवम और प्रियांशु, आरकेएम प्रमुख कनिका और एरिका शर्मा, खेल प्रमुख मानस और भुवनेश, लाइब्रेरी प्रमुख अवनी और मोक्ष, गर्ल्स हॉस्टल प्रमुख सेजल लेकटा, छाजपुर क्षेत्र प्रमुख नभय सिंह और वंशिका चौहान, जुब्बल क्षेत्र प्रमुख हरीश तथा रोहड़ू क्षेत्र प्रमुख जतिन ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा शगुन, कविता और एंजल दीप्त को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।