फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पाट में व्यवस्था बीमार, भटकने को मजबूर मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र पाट में न चिकित्सक और न पैरा मेडिकल स्टाफ
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र का जिम्मा चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के हवाले
उपचार के लिए 30 से 50 किलोमीटर दूर की लग रही दौड़
संवाद समाचार एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत काशापाट के तहत आने वाले आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र पाट बीते कई साल से प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और अन्य पैरा मेडिकल के पद रिक्त चल रहे हैं। इस कारण मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिए भी लंबी दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में उप स्वास्थ्य केंद्र का जिम्मा चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के हवाले है। आलम यह है कि मामूली से इलाज के लिए चिकित्सक उपलब्ध न होने के चलते ग्रामीणों को 30 से 50 किलोमीटर दूर तकलेच और रामपुर भारी भरकम राशि खर्च करवा कर मरीजों को उपचार के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र से काशा, कंडी, पाट, छलटा, सारी और पूनण के हजारों की आबादी लाभान्वित होती है, लेकिन स्टाफ न होने के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र शोपीस बना हुआ है। पूर्व में रहे जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कई मर्तबा आयुष्मान उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती करने की प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस पहल सरकार और विभाग की ओर से नहीं की जा सकी है, जिसके चलते ग्रामीणों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष है। हालांकि, विभाग के उच्चाधिकारी उक्त आयुष्मान उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सक उपलब्ध करवाने की बात करते आए हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि कभी-कभार ही चिकित्सक का लाभ मिल रहा है। पुष्पा सनाटू, सुमिंद्रा, ईश्वर, राकेश, राम रत्न और बुद्धि सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार से शीघ्र स्टाफ की तैनाती की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें