फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एमएमए प्रतियोगिता: उत्तराखंड ओवर ऑल विजेता, हिमाचल दूसरे स्थान पर

Mon, 10 Feb 2025 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

मुकाबलों में अलग-अलग राज्यों के फाइटरों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 16 राज्यों के 130 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय एमएमए प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्तराखंड ओवर ऑल विजेता बना। उत्तराखंड ने 12 स्वर्ण पदक जीते, जबकि हिमाचल ने 11 स्वर्ण पदक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। रविवार देर रात तक चले मुकाबलों में अलग-अलग राज्यों के फाइटरों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 16 राज्यों के 130 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रामपुर के पद्म छात्र स्कूल में शनिवार और रविवार को पहली बार एमएमए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आखिरी मुकाबले देर रात तक चले। फाइटिंग चैंपियनशिप का ओवरऑल विजेता का खिताब न्यूटेंट उत्तराखंड के नाम रहा। प्रतियोगिता में बेस्ट फाइटर का खिताब रामपुर के महेश ने नाम रहा। म्यूटेंट उत्तराखंड ने प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल विजेता का खिताब पाया। हिमाचल ने 11 स्वर्ण पदक, दिल्ली ने आठ, नागपुर ने छह, मुंबई ने चार, पंजाब लुधियाना ने तीन और पश्चिम बंगाल ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। मुख्य प्रोफेशनल फाइट में मध्य प्रदेश के सूरज ओझा ने दिल्ली के मोसिन को हराया कर स्वर्ण पदक हासिल किया। मेच्योर फाइट में हिमाचल रामपुर की सिमरन ने नॉक आउट मुकाबले में स्वर्ण और महाराष्ट्र की कैंडी ने रजत पदक हासिल किया।

न्यूटेंट उत्तराखंड के अश्मित राणा, हिमांशु, हिमाचल रामपुर के महेश ने भी कैश प्राइज चैंपियनशिप अपने नाम की। जूनियर वर्ग में रामपुर की देवयानी और अभ्योदय ने स्वर्ण पदक हासिल किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की यह पहली प्रतियोगिता हुई। मुख्यातिथि बॉक्सिंग क्लब रामपुर के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने पुरस्कार से खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी, इंटक जिलाध्यक्ष जसवीर ठाकुर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, विनोज नेगी, अतुल टंडन, अश्वनी शर्मा, सोनू भलूनी, अनू पौंड, अनू गोस्वामी, भूपेश, मार्शल, चेतन, बिहारी लाल, भीष्म शर्मा, अशोक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें