फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई से लापता नाबालिग का तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई क्षेत्र से लापता नाबालिग लड़की का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस थाना कोटखाई में एक गांव की लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि छह फरवरी को उनकी बेटी यह कह कर दिन के समय घर से निकली कि वह अपनी सहेली के घर जा रही है। जब शाम को घर नहीं लौटी, तो अगले दिन सहेली के घर परिजन पहुंचे, तो पता चला कि वह वहां नहीं आई है। उसके बाद उसकी तलाश की गई। शिकायत के बाद पुलिस भी उसका पता करने की कोशिश कर रही है, लेकिन पता चला कि घर से निकलने से पहले युवती अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़कर गई है। अभी तक की जांच में युवती के पूर्व सुनियोजित तरीके से लापता होने की संभावना है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस लापता नाबालिग लड़की की तलाश का रही है। अभी तक उसका पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें