फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समदू में चट्टानें खिसकने से नौ घंटे अवरुद्ध रहा एनएच

विज्ञापन
आनी उपमंडल के अंर्तगत एनएच 305 फलैलनाला के पास अवरूद्व मार्ग - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह खंड के अंतर्गत समदू काली ढांक के पास चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे 505 नौ घंटे बाधित रहा। इस वजह से काजा और स्पीति जाने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की टीमों ने जेसीबी मशीनों की मदद से अवरुद्ध मार्ग को बहाल किया।
विज्ञापन

लगातार भूस्खलन के बीच टीम ने जान जोखिम में डालकर इस कार्य को अंजाम दिया। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार में लगी रही। शाम करीब पांच बजे मार्ग बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सीमा सड़क संगठन 108 समदू के ओसी चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि सुबह 9:00 बजे के करीब एनएच बंद हो गया था, लेकिन सीमा सड़क संगठन के मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें