फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल कोटखाई में पुरे होगे स्व नरेंद्र बरागटा के सपने- सैजल

विज्ञापन
कोटखाई में ट्रामा सेंटर कर शिलान्यास करते स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
कोटखाई( रोहडू) जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने शुक्रवार को कोटखाई में ट्रामा सेंटर की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

इस दौरान जनसभा में उन्होंने कहा जुब्बल कोटखाई में नरेंद्र बरागटा के सपनों को सरकार पूरा करेगी। विकास के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने कहा ट्रामा सेंटर न होने की वजह से कई लोग काल के ग्रास बन गए। ट्रामा सेंटर में सर्जन, एनेस्थीसिया, ऑर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधा मिलेगी जो कि लगभग 30 लोगों का स्टाफ होगा ।
सैजल ने कहा विधानसभा सदन में नरेंद्र बरागटा बागवानों की प्रबल आवाज थी। सरकार उनके अधूरे सपने को धीरे-धीरे पूरे कर रही है। जिसमें ट्रामा सेंटर की आधारशिला भी शामिल है। इसे जल्दी ही बनकर तैयार किया जाएगा। इसमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधा क्षेत्र की जनता को मिल पाएगी। ट्रामा सेंटर को बनाने में लगभग पांच करोड़ 21 लाख खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने 33 लाख कि राशि पहले ही स्वीकृत कर दी है। कहा पहले इलाज करवाने के लिए कर्ज लेना पड़ता था, अब भाजपा सरकार आने से कई तरह की योजनाएं लोगों को मिल रही हैं। जिसमें आयुष्मान, हिम केयर, गृहिणी सुविधा योजनाओं का लाखों लोग प्रदेश में ही लाभ ले रहे हैं। कोटखाई में बनने वाला ट्रामा सेंटर लेवल 3 का होगा, जिसमें कि 10 बेड होंगे और इनमें 5 बेड आईसीयू के होंगे। इस मौके पर चेतन बरागटा, सीएमओ शिमला डॉक्टर सुरेखा, एसडीएम सौरभ जससल, मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैइक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राम सिंह और विभाग के सभी आला अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें