कुनिहार के मुख्य बाजार में स्ट्रीट लाइट लगाता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।
मुख्य बाजार से शिव तांडव गुफा तक होगा उजाला, पहले दौर का काम अंतिम चरण में
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार नगर पंचायत क्षेत्र जल्द ही आधुनिक स्ट्रीट लाइटों की दूधिया रोशनी से सराबोर नजर आएगा। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों को रोशन करने के लिए विभाग ने तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के धरातल पर उतरने से न केवल स्थानीय निवासियों को रात के समय आवाजाही में सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद होगी।
पूर्व प्रधान कुनिहार राकेश ठाकुर ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे क्षेत्र में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इस परियोजना के तहत राधा स्वामी सत्संग भवन, ओल्ड बस स्टैंड, न्यू बस स्टैंड, कोठी घाटी, ऊंचा गांव और मुख्य बाजार से लेकर प्रसिद्ध शिव तांडव गुफा तक के मार्ग को रोशनी से कवर किया जाएगा। नगर पंचायत ने कुल 500 स्ट्रीट लाइटें लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। योजना के पहले चरण में लगभग 150 लाइटें स्थापित की जा रही हैं, जिनका कार्य अंतिम चरण में है। आगामी दो से तीन दिनों के भीतर इन लाइटों को चालू कर दिया जाएगा, जिससे मुख्य मार्गों पर अंधेरा दूर हो जाएगा।
इस कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर पंचायत द्वारा विद्युत बोर्ड को 25 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। बोर्ड उन क्षेत्रों में नए पोल और तार बिछाने का काम करेगा। जहां बिजली की बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसके अतिरिक्त, इस योजना के लिए तीन नए बिजली मीटर भी स्वीकृत किए गए हैं।