राजकीय महाविद्यालय आनी में छह कॉलेजों की नैक क्लस्टर मीटिंग की अध्यक्षता करते रामपुर कॉलेज के
छह कॉलेजों की नैक क्लस्टर बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय आनी में नैक की तीसरी क्लस्टर बैठक हुई। बैठक में रामपुर, आनी, निरमंड, कुमारसैन, ननखड़ी, और रिकांगपिओ महाविद्यालयों के प्राचार्य और नैक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता क्लस्टर के लीड कॉलेज रामपुर के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने की। इस बैठक में क्लस्टर कॉलेजों की नैक मान्यता प्रक्रिया पर चर्चा की गई। सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने गत माह की अपनी नैक स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में क्लस्टर कॉलेज के सचिव सदस्य और कुमारसैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश धौलटा ने क्लस्टर कॉलेजों के लिए आगामी सत्र 2024-25 के लिए एक्शन प्लान प्रस्तुत किया। क्लस्टर कॉलेजों के लिए ई जर्नल का प्रकाशन, सेमिनार, एफडीपी, रोजगार मेले, क्लस्टर कॉलेजों में फैकल्टी और छात्रों के आदान-प्रदान पर सहमति दी। बैठक में आनी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो नरेंद्र पॉल, ननखड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इंद्र सूर्यान, रिकांगपिओ महाविद्यालय के नैक कोऑर्डिनेटर डॉ. शेर सिंह, निरमंड महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजन नेगी सहित समस्त महाविद्यालयों के नैक कोऑर्डिनेटर, आनी कॉलेज के समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।