संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस की टीम ने सराहन के डवार्च में हरियाणा के युवक को 2.20 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम शुक्रवार देर शाम सराहन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस की टीम सराहन से डवार्च संपर्क मार्ग पर पहुंची तो एक युवक उसे देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। इस दौरान युवक से 2.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान मनीष कुमार (32) निवासी बरवाला, हरियाणा के तौर पर हुई है। डीएसपी रामपुर ने मामले की पुष्टि की है।