फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खोपड़ी में कार की टक्कर से राहगीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत खोपड़ी में कार की टक्कर से राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घायल को खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को रामपुर के लक्ष्मी मंदिर खोपड़ी के समीप एनएच-5 पर एक कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना स्थानीय निवासी देवेंद्र प्रसाद ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि जब वे खोपड़ी में अपने किराये के मकान में थे तो उन्हें एनएच पांच पर जोरदार धमाका सुनाई दिया। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो सड़क पर एक व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा था। घायल व्यक्ति की पहचान योगी निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि खोपड़ी पुलिस सीसीटीवी की फुटेज की मदद से चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें