फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग के जराई गांव में नेपाल मूल के व्यक्ति की हत्या, मामा परिवार सहित फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा के परिवार के साथ रहता था मृतक, मकान मालिक ने देखा शव
विज्ञापन

पुलिस ने मामा की तलाश की शुरू, हत्या का मामला दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के गांव जराई में नेपाल मूल के एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का शक उसके मामा पर है। मामा परिवार सहित फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव जराई के जगदीश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बगीचे में दो कमरों में काम के लिए एक नेपाली परिवार को ठहराया था। इसमें सुरेश, उसकी पत्नी, तीन बेटियां, दो बेटे और उसका भांजा धनीराम रहते थे। शनिवार सुबह जब वहां गया तो दोनों कमरे बंद मिले। जांच की तो एक कमरा खाली मिला, जबकि दूसरे कमरे में धनीराम फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जब पास जाकर देखा तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं, उसकी मौत हो चुकी थी। शिकायतकर्ता ने संदेह जताया है कि सुरेश ने इस घटना को अंजाम दिया है और अपने परिवार सहित मौके से फरार हो गया है। उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। संदिग्ध व्यक्ति और उसके परिवार की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें