ज्यूरी के त्यावज गांव में हादसा, जांच जारी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की ज्यूरी पंचायत के त्यावल गांव के समीप शनिवार को बजरी ढो रही एक बोलेरो कैंपर पलट गई। हादसे में एक नेपाल मूल के व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा और चालक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार त्यावल गांव में किसी व्यक्ति की बजरी को गाड़ी से ढोया जा रहा था। जब अंतिम फेरा लगाया जा रहा तो गाड़ी कच्चे संपर्क मार्ग पर पीछे की ओर बैक हो गई और पलटकर नीचे पक्की सड़क पर जा गिरी। गाड़ी में बैठे गंगाराम की मृत्यु हो गई। जबकि मदन सिंह और गाड़ी का चालक कृष्ण कुमार निवासी गांव बठारा तहसील रामपुर घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हुए। पुलिस को सूचना दी। घायलों का उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है। झाकड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।