फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पहली बार जनजातीय क्षेत्र कामरू गांव की बेटी बनी नप रामपुर की अध्यक्ष

विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र कामरू गांव की बेटी और ठंगी गांव की बहु मुस्कान चारस बनी नप अध्यक्ष
विज्ञापन
28 साल की आयु में अध्यक्ष के रूप में नगर परिषद रामपुर में देंगी सेवाएं
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह बोज्ञाटो
रामपुर बुशहर। पहली बार जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर के ऐतिहासिक कामरू गांव की बेटी और ठंगी गांव की बहू रामपुर नगर परिषद की अध्यक्ष बनी हैं, जिससे जिला किन्नौर और रामपुर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। पहली बार जनजातीय क्षेत्र की लड़की ने किन्नौर जिले के बाहर रामपुर में अपनी इस उपलब्धि से जिला किन्नौर और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। नगर परिषद रामपुर में आज तक जनजातीय क्षेत्र से संबंध रखने वाला कोई भी अध्यक्ष पद नहीं रहा है। मुस्कान चारस का जन्म किन्नौर जिले के ऐतिहासिक गांव कामरू में हुआ। उनके पिता दिवंगत सहदेव भंडारी नेगी बागवानी विभाग सांगला में कार्यरत थे और माता राजकुमारी गृहिणी हैं। मुस्कान नेगी का विवाह ठंगी गांव में हुआ। इस उपलब्धि पर किन्नौर जिले के दोनों गांवों में खुशी की लहर है। मुस्कान चारस 28 साल की आयु में नगर परिषद रामपुर में बतौर अध्यक्ष अपनी सेवाएं देंगी। जानकारी के अनुसार, बीते वर्ष जुलाई में नगर परिषद के नौ वार्डों में से पांच वार्ड के पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसे पारित कर पार्षदों ने उपायुक्त शिमला को ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद से नगर परिषद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद रिक्त होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा था, लेकिन अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के बाद नगर परिषद में विभिन्न कार्य होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

रुके विकास कार्यों को गति देना मेरी प्राथमिकता : मुस्कान
नवनियुक्त अध्यक्ष मुस्कान चारस ने सभी पार्षदों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर परिषद रामपुर में रुके हुए विकास कार्यों को गति देना है। रामपुर नगर परिषद के सभी वार्डों में एक समान विकास करने का पूरा प्रयास करेंगी। वह सभी नौ वार्डों के पार्षदों से मिलकर विकासात्मक कार्यों को प्राथमिक देंगी, ताकि नगर परिषद रामपुर के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें