फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आपदा के जख्मों पर एक साल बाद मरहम, राहत कार्यों को एक करोड़ का बजट जारी

विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में शुरू हुए राहत कार्य। संवाद
विज्ञापन
नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में एक करोड़ से हो रहे राहत कार्य
विज्ञापन

बीते वर्ष भारी बरसात से नौ वार्डों में हुआ था साढ़े तीन करोड़ का नुकसान
संवेदनशील कार्यों को प्रमुखता से दिया जा रहा अंजाम : शर्मा


सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। बीते वर्ष भारी बरसात से प्रदेश में करोड़ों का नुकसान हुआ था। वहीं, नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। करीब एक वर्ष की अवधि तक नुकसान की भरपाई के लिए बजट न होने से कार्य लटके रहे और अब करीब एक वर्ष बाद राहत कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। नगर परिषद ने टेंडर अवॉर्ड कर विभिन्न वार्डों में राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

बीते वर्ष जुलाई और अगस्त माह में हुई भारी बरसात के कारण नगर परिषद के नौ वार्डों में नुकसान हुआ था। वार्डों में रास्ते, सुरक्षा दीवारें, डंगे और रेलिंग ढह गई थी, जिससे नप को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की क्षति पहुंची थी। सबसे अधिक नुकसान वार्ड नंबर एक में हुई थी। हालांकि, नगर परिषद ने नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार और शहरी विकास विभाग से राहत राशि जारी करने की गुहार लगाई, लेकिन लंबे अरसे तक कोई बजट जारी नहीं हो पाया। इस कारण राहत कार्य लटके रहे और नौ वार्डों में रहने वाले हजारों लोगों की परेशानियां बरकार रहीं। अब करीब एक वर्ष बाद नगर परिषद को करीब एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है, जिससे नगर परिषद पटरी से उतरी व्यवस्था को सुधारने में जुट गई है। नप ने करीब एक करोड़ रुपये के टेंडर अवॉर्ड कर लिए हैं, जिससे शहर के वार्ड नंबर एक कल्याणपुर, वार्ड नंबर पांच खोपड़ी लहासा, छह डकोलढ़, नौ खनेरी और मुख्य बाजार के वार्ड नंबर चार में राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। वार्ड आठ में भी सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य जोरों से चल रहा है। यही नहीं साढ़े तीन करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से बजट की गुहार लगाई गई है और नगर परिषद को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली आय से भी राहत कार्यों को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत कार्यों को पूरा किया जा रहा
बरसात से हुई क्षति की भरपाई के लिए करीब एक करोड़ रुपये के टेंडर अवॉर्ड किए गए हैं। बजट के अनुसार राहत कार्यों को पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा नप को प्राप्त होने वाली आय से भी राहत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। संवेदनशील कार्यों को बरसात से पूर्व पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। -डॉ. वरुण शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें