फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में कैडर वोट बढ़ाने में कामयाब रही भाजपा : कौल

विज्ञापन
रामपुर में भाजपा मंडल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के पश्चात रामपुर भाजपा मंडल ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

कहा, प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकारा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव में भाजपा रामपुर में कैडर वोट बढ़ाने में कामयाब रही है। हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा की जीत बहुत बड़ी जीत है। कांग्रेस सरकार होने के बावजूद भी कांग्रेस हर लोकसभा से भारी मतों से हारी है। इससे लगता है कि कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश की जनता ने सिरे से नकारा है। यह बात लोकसभा चुनाव के पश्चात रामपुर भाजपा मंडल की समीक्षा बैठक में पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने कही। वीरवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर की बैठक मंडल अध्यक्ष कुलवीर खूंद की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद पहली बार हुई। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। रामपुर में भाजपा को ज्यादा वोट न मिलने के कारणों पर भी मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि अपने कैडर को बढ़ाने में भारतीय जनता पार्टी कामयाब रही है। इसका श्रेय भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है, जिनके प्रयासों से हमेशा भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही है। वहीं, कौल सिंह नेगी ने मंडी लोकसभा जीत पर सब को बधाई दी और कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा की जीत बहुत बड़ी जीत है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी दिनेश खमराल, नरेश चौहान, महेंद्र सिंह, बृज लाल, बिशना भंडारी, अमोलक चंद, राजेंद्र ठाकुर, अविनाश कायथ, प्रमिला मेहता, वीना ठाकुर, जिया लाल लंबरदार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें