एनआईटी जालंधर और बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू के प्रतिनिधि एनओयू दिखाते हुए।
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू और किन्नौर में शैक्षणिक गुणवत्ता और कौशल विकास में एनआईटी जालंधर सहयोग करेगा। इसके लिए संस्थानों के बीच एनओयू हुआ है। शिक्षण संस्थानों के बीच हुए इस समझौते से यहां के दूरदराज क्षेत्रों से पढ़ने वाले छात्रों को लाभ मिलेगा।
बहुतकनीकी संस्थान और एनआईटी जालंधर के बीच हुए एमओयू में कौशल विकास, तकनीकी हस्तांतरण, शिक्षक विकास के क्षेत्र में सहायता की संभावनाएं जताई गई हैं। तकनीकी शिक्षा में प्रशिक्षण के बाद एनआईटी जालंधर ने रोजगार दिलवाने में भी सहमति जताई है।
बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू के प्रधानाचार्य इंजीनियर अशोक पाठक, एनआईटी जालंधर के निदेशक ललित अवस्थी, डी एकेडमिक प्रोफेसर अनीष सचदेवा ने बताया कि एमओयू से दोनों संस्थानों का स्तर और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए एमओयू मील का पत्थर साबित होगा।