फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की ड्रम में गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ थाना के अंतर्गत किन्नौर जिले के पांगी गांव में 200 लीटर पानी की ड्रम में गिरने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस थाना रिकांगपिओ के अनुसार बिमला देवी (61) कल्पा तहसील के पांगी गांव की महिला सुबह चार बजे घर से बाहर निकली। इस दौरान वह ड्रम में गिर गई।
बाद में उसकी तलाश की चचेरा उसे ढूंढने निकाला तो बहन का ड्रम में गिरा पाया। इसके कारण महिला की मौत हो गई। परिवार ने घटना की सूचना पांगी पंचायत के प्रधान कलजंग मनी और उपप्रधान संजीव नेगी को दी।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार, एसएचओ रिकांगपिओ पद्म देव, एसएसआई नरेंद्र कुमार कौंडल, पांगी चौकी प्रभारी अनिल कुमार, महिला आरक्षी संगीता और शांता की टीम ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 174 के तहत मामला दर्ज कर के छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें