फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल विद्युत मंडल में 40 फीसदी से अधिक पद खाली, कामकाज और बिजली व्यवस्था प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
. उपलब्ध कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
विद्युत मंडल चौपाल में कर्मचारियों की भारी कमी से कामकाज प्रभावित हो रहा है। मंडल में कनिष्ठ अभियंताओं समेत विभिन्न श्रेणियों के 40 फीसदी से अधिक पद रिक्त हैं। इससे उपलब्ध कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ गया है और बिजली व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। चौपाल विद्युत मंडल के तीनों उपमंडलों चौपाल, नेरवा और कुपवी में कनिष्ठ अभियंताओं के कई पद खाली हैं। चौपाल उपमंडल में पांच, नेरवा में एक और कुपवी में एक जेई का पद रिक्त है। नेरवा में सहायक अभियंता का पद खाली है, जिसका अतिरिक्त कार्यभार चौपाल को सौंपा गया है। मंडलीय कार्यालय में वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ कार्यालय सहायक (जेओए-आईटी) के भी कई पद रिक्त हैं। ड्राइंग शाखा में हेड ड्राफ्ट्समैन और सहायक प्रारूपकार के पद खाली हैं। इससे नई योजनाओं के एस्टीमेट तैयार करने सहित तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लेखा शाखा में भी वरिष्ठ सहायक और जेओए-लेखा के पद रिक्त हैं। फील्ड स्टाफ की कमी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। लाइनमैन, सहायक लाइनमैन और टीमेट जैसे महत्वपूर्ण पद भी खाली चल रहे हैं। फील्ड स्टाफ की कमी विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। लाइनमैन के चौपाल में 10 में से छह और नेरवा में 12 में से सात पद रिक्त हैं। सहायक लाइनमैन और टीमेट के भी तीनों उपमंडलों में कई पद खाली हैं। चौपाल मंडल में चालकों के दोनों पद भी रिक्त पड़े हैं। स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए तीनों उपमंडलों में आउटसोर्स फील्ड कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। चौपाल में 10, नेरवा में नौ और कुपवी में 13 आउटसोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रिक्त पदों की सूची सरकार को भेजी गई है। स्टाफ की कमी से कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ा है। उपलब्ध स्टाफ और आउटसोर्स कर्मचारियों के माध्यम से विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। - गोवर्धन दिल्टा, अधिशासी अभियंता, विद्युत मंडल चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें