रामपुर बुशहर। सराग मेला मैदान कमेटी गोपालपुर के सौजन्य से रविवार को वन महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत देवदार के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से गोपालपुर सर्किल के डिप्टी रेंजर सुनील कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं पौधे रोपकर युवाओं को पौधे रोपने की बारीकियां सिखाईं। सराग मेला कमेटी के अध्यक्ष रिपू धवन के निर्देशानुसार कमेटी के सभी सदस्यों ने पौधरोपण अभियान चलाया। पौधरोपण अभियान में शिवालिक युवक मंडल बटाली, श्रीखंड महादेव मंदिर कमेटी बटाली और ग्रीन वैली युवक मंडल गोपालपुर के सदस्यों ने देवदार के करीब 60 पौधे रोपे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने आसपास पौधे अवश्य रोपें और उनकी देखभाल सुनिश्चित करें। इस मौके पर प्रमोद ठाकुर, कपिल ठाकुर, हेम सिंह, जयसिंह मेहता, मितलेश ठाकुर सहित कई मौजूद रहे।