फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दत्तनगर में 24 जुलाई को गरजेंगे दुग्ध उत्पादक

विज्ञापन
रामपुर में दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत : संघ
विज्ञापन
ढाई माह से दुग्ध उत्पादकों को नहीं मिला भुगतान, चाटी में हिमाचल दूध उत्पादक संघ ने बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल दूध उत्पादक संघ की बैठक किसान मजदूर भवन चाटी में आयोजित हुई। बैठक में दूध उत्पादकों की समस्याओं पर चर्चा की गई और फैसला लिया गया कि 24 जुलाई को दुग्ध उत्पादकों की लंबित मांगों को लेकर दत्तनगर में प्रदर्शन किया जाएगा।

समय पर दूध की पेमेंट का भुगतान न होना, दूध गुणवत्ता को मापने की मशीन न होना और समय पर फीड न मिलना मुख्य मुद्दे हैं। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा राज्य सचिव देवकी नंद, दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान और रंजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से दूध के दाम बढ़ाने के बाद भी आज दूध उत्पादकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका मुख्य कारण दूध की पेमेंट का समय पर न मिलना, दूध के दाम कम मिलना और सभी सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता को मापने की मशीन न होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को दूध उत्पादकों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। मई और जून महीने का भी भुगतान नहीं मिला है। जुलाई भी खत्म होने जा रहा है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और मिल्क फेडरेशन का कहना है कि डीबीटी में दिक्कत आ रही है। जब तक अब खातों को सही ढंग से ठीक नहीं किया जाता, तब तक पहले की ही तरह भुगतान किया जाए। इस मौके पर पूर्ण ठाकुर, सुभाष, दुर्गा नंद, रीना देवी, तुला राम, मिलाप, जगदीश, सानू देवी, सुषमा, निशा देवी, गुलाब, करतार, राम लाल, दर्शन, काकू कश्यप, रिया और जगदीश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें