फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोर पंचायत में मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
नोर पंचायत में आयोजित जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते मिल्कफेड अध्यक्ष। सं
विज्ञापन
. ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य समस्याएं उठाई
विज्ञापन

. अध्यक्ष बुद्धि सिंह ने अधिकारियों को समाधान करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड उपमंडल की नोर पंचायत में वीरवार को जन शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, एसडीएम निरमंड जगदीप सिंह राठौर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पंचायत के लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं सामने आईं। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों को इन सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अपनी समस्याएं हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, उपजिलाधिकारी निरमंड और संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखीं। अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया गया। मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से भी लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी निरमंड जगदीप सिंह राठौर ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की ओर से उठाई जा रही समस्याओं का नियमों के अनुसार जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि क्षेत्र की लंबित समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें