फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हरिपुर कॉलेज के मेधावियों को किया सम्मानित

Tue, 28 Mar 2023 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
आनी कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कुल्लू नृत्य पेश करते छात्र और छात्राएं
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना के पश्चात एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने समां बांधा।सहायक प्रोफेसर निर्मल सिंह शिवांश ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान छात्रों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, किन्नौरी, पंजाबी और फिल्मी गानों पर सभी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि एसडीएम आनी ने मेधावियों को सम्मानित किया। प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने मुख्यातिथि और उनके साथ आए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें