तकलेच-बाहली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। रोजाना लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चे और मरीजों सहित बुजुर्गों को आवाजाही के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लोक निर्माण विभाग लंबे समय से खस्ताहाल सड़क की सुध नहीं ले रहा है। प्रशासन शीघ्र समस्या का समाधान करे।
रचोली में स्वच्छता की उड़ रहीं धज्जियां
शहर के साथ सटी रचोली पंचायत में लोग खुले में कचरा ठिकाने लगा रहे हैं। आईटीआई रचोली के समीप सड़क पर गंदगी पसरी है। राहगीरों को आवाजाही करने में दिक्कत पेश आ रही है। वहीं वातावरण प्रदूषित हो रहा है। नियमों को ताक पर रखकर कचरा फेंका जा रहा है और स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। समस्या का निपटारा किया जाए।
विज्ञापन
-विकास, निवासी रचोली
-
तकलेच-बाल्टीधार सडक़ की खस्ताहालत से जूझ रहे ग्रामीण। मेरी आवाज सुनो