फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कार्यालय के बाहर गरजे मनरेगा वर्कर

विज्ञापन
रामपुर के मिनी सचिवालय के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मजदूर। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। श्रम कार्यालय रामपुर के बाहर मजदूरों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिकों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हिमाचल प्रदेश भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) ब्लॉक यूनिट रामपुर के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कामगारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड से मिलने वाले लाभ बंद करने और पंजीकरण से वंचित करने के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, रणजीत ठाकुर और दिनेश मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मनरेगा मजदूरों को राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड की सदस्यता से वंचित कर मजदूरों को बोर्ड से मिलने वाले लाभों को रद्द करवाकर मनरेगा मजदूर विरोधी काम किया है।
मजदूर नेताओं ने कहा कि वर्तमान कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर रही हैं। केंद्र सरकार ने मनरेगा का बजट कम कर दिया है। इसके कारण मजदूरों को 100 दिन का काम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

राज्य सरकार मनरेगा मजदूरों को 350 रुपये की न्यूनतम मजदूरी लागू नहीं कर रही है। उन्हें महज 212 रुपये मजूदरी दी जा रही है। अब राज्य सरकार ने मनरेगा मजदूरों को राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से मिलने वाली सहायता राशि भी बंद कर दी है।
इससे मजदूरों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, विवाह, शादी, चिकित्सा प्रसूति और पेंशन की सहायता बंद हो जाएगी। इससे पहले वर्तमान भाजपा सरकार ने मजदूरों को मिलने वाली सहायता सामग्री जैसे वाशिंग मशीन, इंडक्शन, हीटर, सोलर लैंप, साइकिल, कंबल, डिनर सेट, टिफिन बॉक्स और वाटर फिल्टर देना भी बंद कर दिया है।
2017 में सरकार ने मनरेगा मजदूरों का बोर्ड में पंजीकरण के लिए 50 दिनों को बढ़ाकर 90 दिन कर दिया था। अब मनरेगा मजदूरों को बोर्ड से बाहर किया जा रहा है। यूनियन ने मांग की है कि सरकार जल्द अपना फैसला बदले अन्यथा यूनियन आगामी समय में उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर साहिल, मनोज, मानसुख, राजपाल, ब्रिकम, अजय शर्मा, कंवर अश्टू, संजीव, आशा, मीरा, संतोष, राधा, सुभद्रा और पूनम सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें