फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी देवठी में डॉक्टर की हो जल्द तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की 12/20 सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई और प्रदेश सरकार से उनके जल्द समाधान का आग्रह किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एनडी बेश्टू ने की। बैठक में देवठी पंचायत के उप प्रधान बलवीर चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सालय देवठी में तैनात चिकित्सक का स्थानांतरण होने के बाद अन्य चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई है, जिस कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी में प्रधानाचार्य का पद रिक्त चल रहा है और स्कूल में कई अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं, जिनको भरने के लिए शिक्षा विभाग कोई भी गंभीरता नहीं दिखा रहा। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इनके अतिरिक्त क्षेत्रों की कई समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के समक्ष मुद्दों को उठाया गया, परंतु ग्रामीणों को केवल मात्र आश्वासन ही मिल रहे हैं। ग्रामीण देवठी में यूको बैंक की शाखा खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके अलावा श्राईकोटी, दारनघाटी, बाहलीधार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग, डाकघर आवास की मरम्मत, उद्यान विभाग में खाली पड़े भवन में स्थानांतरण की मांग, लालसा-बाहलीधार सड़क का काम जल्द पूरा करना, बाहलीधार-डीवटी, चिकसा-कूहल, कीम देवी सड़क का बस योग्य पास करवाना, हैलीपेड का निर्माण करना और देवठी मशनू सड़क को पक्का करना आदि मुख्य मांगों में शामिल हैं। कल्याण समिति ने प्रदेश सरकार से इन सभी मांगों को प्राथमिकता से पूरा कर ग्रामीणों को राहत प्रदान करने का आग्रह किया है। वहीं इस मौके पर एमआर जिष्टू, रोशन चौहान, जवाहर लाल, सोहन मानटा, मूरत चौहान, सुजन नेगी, दुर्गा सिंह चौहान, देवी दास सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें