फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में धरा चिट्टे का मुख्य आरोपी नाइजीरियन युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस ने चिट्टे के कारोबार में संलिप्त मुख्य आरोपी नाइजीरिया के एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसे पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रामपुर पहुंचाया और उसे आज रामपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते दिनों रामपुर पुलिस ने 46 ग्राम चिट्टे के साथ रामपुर के डकोलढ़ में रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इन युवकों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने चिट्टे के कारोबार में संलिप्त मास्टरमाइंड का सुराग जुटाया और इससे संपर्क किया। इन युवकों ने पुलिस की पूछताछ के दौरान बताया था कि नाइजीरिया के कैमरून निवासी थामस वासंग साली और उसके साथी से संपर्क करने के बाद ही उन्हें चिट्टा मिला था। पुलिस ने डकोलढ़ के हंसराज और राकेश कुमार को 46 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था और इसके बाद पुलिस ने इन युवकों से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक के पास से दो सिमकार्ड और पासपोर्ट कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस अब इन सिमकार्ड से डिटेल खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस की टीम में एएसआई देवराज, मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह, आरक्षी दिनेश, मुख्य आरक्षी शेर सिंह, जितेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह शामिल रहे।
थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार दो युवकों से पूछताछ करने के बाद दिल्ली से नाइजीरिया के युवक को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

रामपुर थाने में एनडीपीएस के तहत दर्ज किए 34 मामले
रामपुर पुलिस ने इस वर्ष एनडीपीएस एक्ट के 34 मामले दर्ज कर 55 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी रामपुर पुलिस की टीम ने चिट्टा 396 ग्राम, 3.338 किलोग्राम चरस, 302.4 ग्राम अफीम बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें