फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में छोटे व बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा बाजार में आए दिन लग रहे जाम से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने छोटे-बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग तीन पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं। वहीं प्रशासन ने स्थानीय लोगों, कारोबारियों से भी सहयोग की अपील की है। सफाई व्यवस्था और रोजाना लगने वाले जाम से निपटने को लेकर उपमंडल अधिकारी चौपाल अनिल चौहान ने शुक्रवार को बैठक ली। बैठक में व्यापारमंडल नेरवा, ट्रक यूनियन, फल एवं सब्जी मंडी यूनियन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों भाग लिया। बैठक में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए लोगों से सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल चौहान ने कहा कि सेब और टमाटर सीजन के चलते नेरवा में ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। जिससे निपटने के लिए सभी लोगों को सहयोग देना होगा। ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए छोटे-बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग तीन पार्किंग स्थल पुराना बस अड्डा, डुंडी माता मंदिर के समीप और हाड़ेऊ में चिन्हित किए गए हैं। बाजार में प्रयोग के तौर पर लोडिंग-अनलोडिंग का समय भी तय किया गया। नेरवा बाजार में अनलोडिंग सुबह नौ बजे से पहले और शाम को छह बजे के बाद ही हो पाएगी। इस अवसर पर नेरवा में सफाई व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।
नेरवा की एक निजी संस्था ने नेरवा में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी ली है। संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार संस्था प्रयोगात्मक तौर पर पहले एक महीने तक नेरवा के घरों से कूड़ा उठाएगी। उसके बाद बाजार की दुकानों से भी कचरा उठाना शुरू कर दिया जाएगा। संस्था एक माह तक मुफ्त में सेवाएं देगी। इसके बाद योजना सफल रही तो कुछ शुल्क वसूला जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा, तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार, व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, ग्राम पंचायत नेरवा के प्रधान आत्मा राम, उप प्रधान बेबी भिख्टा, वरिष्ठ व्यवसायी अनिल सूद, बेबी तंगड़ाईक, ट्रक ऑपरेटर यूनियन नेरवा चौपाल के अध्यक्ष ज्ञान पांटा, फल मंडी नेरवा के प्रधान रिट्टू श्टाइक और एसएचओ नेरवा प्रदीप ठाकुर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें