फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग उत्सव को लेकर आयोजित बैठक रही हंगामेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में खूब हंगामा हुआ। पूर्व में हुए उत्सव के खर्च का ब्योरा मांगने पर मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई। बताया गया कि पिछले उत्सव में ढाई लाख रुपये रंग-बिरंगी लाइटों पर ही खर्च कर दिया गया। इस बात पर गहमागहमी हो गई। बैठक मेें आए सीपीआईएम नेता संदीप वर्मा और बालकृष्ण बाली ने इस पर विरोध जताया और कहा कि आम जनता के पैसे का ऐसा दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं कलाकारों को लाखों और स्कूली बच्चों को कार्यक्रम के लिए महज पांच हजार रुपये देने का भी विरोध भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम ठियोग केके शर्मा ने की। इस दौरान एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान नरेश शर्मा ने कहा कि नगर परिषद की ओर से मैदान की नीलामी को लेकर सवाल उठाए। बोली के लिए विज्ञापन जारी किया जाना चाहिए। इससे बोली में पारदर्शिता आएगी। सभा के सदस्यों ने आय-व्यय की जानकारी मांगी। जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो हंगामा हो गया।
इसके बाद एसडीएम ने ऑडिट कमेटी को गठित करने का सुझाव दिया और सभा ने इसे पारित कर दिया। बैठक के दौरान उत्सव में यातायात, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। इस मौके पर नप अध्यक्ष वंदना सूद, पूर्व नप अध्यक्ष शांता शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष मदन लाल वर्मा, डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह, तहसीलदार वेद प्रकाश, अनिल सूद, ढाबा यूनियन प्रधान नंद कुमार शर्मा, निजी स्कूल संघ ठियोग के महासचिव रवि शांडिल मौजूद रहे।
विज्ञापन

पांच नहीं अब स्कूली बच्चों को मिलेंगे साढ़े सात हजार
निजी संधू स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के लिए दस हजार रुपये देने की मांग की गई है। रोष जताया गया कि कलाकारों पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन स्कूली बच्चों को महज पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पर प्रशासन ने मौके पर ही पांच हजार की राशि को साढ़े सात हजार करने की हामी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें