फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमीर चंद नेगी बने दिव्यांग संघ कल्पा खंड के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर अनुसूचित जनजाति दिव्यांग संघ की बैठक में संघ की गतिविधियों और समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का आयोजन बचत भवन रिकांगपिओ में संघ अध्यक्षा प्रेम देवी की अध्यक्षता में किया गया। इस सभा में कल्पा ब्लॉक के समस्त दिव्यांगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस सभा में संघ पदाधिकारियों ने कल्पा ब्लॉक की कमेटी का गठन किया। जिसमें सर्वसहमति से खवांगी से सुमीर चंद नेगी को कल्पा ब्लॉक का प्रधान और पांगी से पंकज कुमार को उपप्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त कोठी से शशि प्रभा को सचिव, चांसू से बिहारी लाल को सह सचिव, किल्बा से दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष, किल्बा से रविंद्र सिंह को सलाहकार, रोघी से रूपा कुमारी को प्रेस सचिव चुना गया। वहीं छितकुल से दिनेश कुमार, सापनी से नरेश कुमार, अनूप कुमार और अजय कुमार को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर संघ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने ब्लॉक में संघ की समस्याओं को उठाने और उनका समाधान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें