फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगार विरोधी कानून को तुरंत निरस्त करे सरकार : सीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
चाटी में बैठक कर यूनियन ने बनाई आगामी रणनीति
विज्ञापन

नए श्रम कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन का किया एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। केंद्र सरकार के चार नए कानूनों के फरमान पर सीटू भड़क उठी है। सीटू यूनियन ने एलान किया है कि यदि सरकार इन कानूनों को तुरंत निरस्त नहीं करेगी तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
शनिवार को सीटू क्षेत्रीय समन्वय समिति रामपुर की बैठक किसान-मजदूर भवन चाटी में नील दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मजदूर विरोधी नए कानूनों का मुद्दा जोरशोर से उठा। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित दिनेश मेहता, नील दत्त शर्मा ने कहा कि मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के खिलाफ आने वाले समय में देशव्यापी प्रदर्शन होंगे। इसके तहत रामपुर क्षेत्र में यूनियन स्तर पर मजदूरों के प्रदर्शन होंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से अधिसूचित चारों लेबर कोड मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकारों, सुरक्षा, वेतन और सामाजिक सुरक्षा को कमजोर करते हैं और पूंजीपति वर्ग के पक्ष में श्रम कानूनों को पुनर्गठित करने की गई कोशिश है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने इन कोडों को मजदूर विरोधी, नियोक्ता परस्त बताते हुए बार-बार विरोध प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल और संयुक्त किसान आंदोलन के साथ विरोध जताया, जिन्हें नजरअंदाज करके इन्हें लागू किया गया, जो मजदूर वर्ग के खिलाफ खुला राजनीतिक पक्षपात दिखाता है। यूनियन ने मांग की है कि इन कोडों को तत्काल वापस लिया जाए। पुराने श्रम कानूनों को बहाल कर मजदूरों के हित में वैज्ञानिक संशोधन किए जाएं और भारतीय श्रम सम्मेलन सहित सभी प्रतिनिधि मंचों पर व्यापक चर्चा के बाद ही कोई भी श्रम सुधार लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दिनेश मेहता को संयोजक की कमान सौंपी गई। वहीं नील दत्त शर्मा को सह संयोजक बनाया गया। सभी यूनियन के अध्यक्ष और महासचिव को कमेटी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें