फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने गोपाल कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में पहली बार पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, सैयद अहमद मुख्य सलाहकार नियुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में पहली बार पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया है। बैठक में गोपाल कश्यप को अध्यक्ष और सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सैयद अहमद को मुख्य सलाहकार चुना गया। यशपाल ठाकुर व धनसुख सलाहकार, आदर्श शर्मा उपाध्यक्ष, मानदेव सचिव, मस्तराम कपाटिया सह सचिव वगोपू राम कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में मोहन जोशी, चिंत राम, दौलत डोगरा, सीता राम, बिहारी लाल खाची, राजेंद्र सिंह, रामलाल, मेला राम, रामानंद कपाटिया, सतपाल शर्मा और श्याम लाल शामिल हैं। सब ऑडिट कमेटी में तेजिंद्र शर्मा, रोशन वर्मा और लायक राम को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन रामपुर को जिला पुलिस का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करने के साथ पेंशनरों की समस्याओं को भी उठाएगी।

एसोसिएशन की पहली बैठक में रामपुर, कुमारसैन, निरमंड, आनी और ननखड़ी के पुलिस पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में पेंशन, चिकित्सा भत्ते और पेंशनरों की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को सहयोग देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने कहा कि रामपुर और आसपास के क्षेत्रों से जिला मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण रामपुर को जिला पुलिस का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें