फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 12 को प्रदर्शन करेंगे किसान-बागवान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू में हिमाचल सेब उत्पादक संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक में बनाई रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। हिमाचल सेब उत्पादक संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक शनिवार को रोहड़ू में हुई। बैठक में विभिन्न गांवों में गठित संघ की इकाइयों से आए कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संघ के राज्य कमेटी सदस्य संजय चौहान ने की।
विज्ञापन

संजय चौहान ने कहा कि आज किसान और बागवान गंभीर संकटों से घिरे हुए हैं। भूमि से बेदखली और घरों की तालाबंदी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न देशों के साथ किए जा रहे मुक्त व्यापार समझौते किसानों और बागवानों के हितों के प्रतिकूल हैं। नया बीज (सीड) बिल, मनरेगा में कटौती, स्मार्ट मीटर लगाने की योजना तथा बाजार मध्यस्थता योजना के बजट में की गई कटौती से खेती और बागवानी पर गहरा असर पड़ रहा है। उन्होंने इन नीतियों का जनविरोधी बताते हुए कहा कि इनके खिलाफ संगठित संघर्ष समय की मांग है। बैठक में सामूहिक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिमाचल किसान सभा के साथ-साथ सेब उत्पादक संघ से जुड़े किसान-बागवान भी सक्रिय भागीदारी करेंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी स्थानीय इकाइयों में किसानों-बागवानों को संबंधित मुद्दों पर जागरूक किया जाएगा और उनकी व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में गहराते संकटों पर प्रस्तुत प्रस्तावों का सर्वसम्मति से समर्थन करते हुए साझा संघर्ष की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर सेब उत्पादक संघ रोहड़ू ब्लाॅक सचिव रमन थरटा ने जानकारी दी कि हिमाचल किसान सभा व हिमाचल सेब उत्पादक संघ का जिला स्तरीय अधिवेशन 27 व 28 फरवरी को शिमला में आयोजित किया जा रहा है। इसमें रोहड़ू और छौहारा क्षेत्र की सभी स्थानीय ग्रामीण इकाइयों से प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें