फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में बनेगा मीटिंग हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के मिनी सचिवालय परिसर के कायाकल्प के बाद अब यहां प्रशासनिक और विभागीय बैठकों के आयोजन की भी व्यवस्था होगी। मीटिंग हॉल बनने से अब विभागों को बैठकों के आयोजन के लिए पंचायत समिति हॉल के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके अलावा सचिवालय में कैंटीन की भी व्यवस्था मिलेगी। इससे विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारी सहित यहां आने लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था हो सकेगी। गौर हो कि मिनी सचिवालय रामपुर के कायाकल्प का कार्य अंतिम चरण में है। सचिवालय परिसर में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक कार्यालय चल रहे हैं, जहां रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है। परिसर में बैठक के आयोजन के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण प्रशासन और विभागों को रामपुर के खोपड़ी स्थित पंचायत समिति सभागार में बैठकें आयोजित करनी पड़ती थी। ऐसे में अब प्रशासन ने यहां मीटिंग हॉल बनाने का निर्णय लिया है। भवन के सबसे ऊपर की मंजिल में हॉल स्थित है, जिसे मीटिंग हॉल में तबदील किया जा रहा है। यहां प्रशासनिक और अन्य विभागों की बैठकें आयोजित हो सकेंगी। मंगलवार को एसडीएम रामपुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सचिवालय परिसर में कैंटीन स्थापित करने के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की गई। इसमें सभी विभागों ने सहमति जताते हुए इसे अधिकारी, कर्मचारियों और आम लोगों के लिए फायदेमंद बताया।
विज्ञापन

एसडीएम यादविंद्र पॉल ने बताया कि सचिवालय परिसर में मीटिंग हॉल स्थापित किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण कर लिया गया है। जल्द ही यहां बैठकें आयोजित करने की सुविधा उपलब्ध होगी। सचिवालय में जल्द कैंटीन भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें