ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी में एक दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान जलकर राख हो गई तो वहीं व्यक्ति भी झुलस गया है। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। मगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। पुलिस ने दुकानदार को खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार ननखड़ी ललित गौतम ने बताया कि दुकान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई है। दुुकानदार को जल्द मुआवजा दिया जाएगा।