फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशनू में ग्रामीणों ने रोपे पौधे, संरक्षण की ली शपथ

विज्ञापन
मशनू में पौधरोपण अभियान के दौरान मौजूद पंचायत जनप्रतिनिधि व अन्य। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की मशनू पंचायत में ग्रामीणों ने पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह और वन विभाग ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। अभियान के तहत 200 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने पौधों के संरक्षण की प्रतिज्ञा भी ली। उन्होंने सभी लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधे रोपने की अपील की। पंचायत प्रधान विभा नरम, उपप्रधान हितेश हस्टा, नवीन हस्टा, भूपेश भलैक, चेतराम, लक्की और कृष्ण सहित कई अन्य लोगों ने पौधरोपण अभियान में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें