फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में कोविड नियमों के उल्लंघन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार के सख्त निर्देशों के बाद अब जिला पुलिस ने भी सख्त रुख इख्तियार कर लिया है। कुल्लू पुलिस ने बीती रात ओल्ड मनाली में एक विवाह समारोह में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सब कुछ नियमों के तहत पाया गया, लेकिन जैसे ही पुलिस वहां से लौटी तो नियमों का उल्लंघन शुरू हो गया।
विज्ञापन

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर अपने गुप्तचर रखे थे, जिन्होंने पूरे वाकया को देखा और उसके बाद आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, अब पूरे जिले में इसी तरह सख्ती की जाएगी। वीरवार को एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने आनी का दौरा किया, जहां उन्होंने आनी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के आनी पुलिस को निर्देश दिए हैं। साथ ही एसपी कुल्लू ने सभी जिला वासियों को हिदायत देते हुए कहा है कि बेवजह की भीड़ एकत्र न करें और न ही कानूनों का उल्लंघन करें। उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी कार्यक्रम में कोई अनियमितता दिखे तो उसकी उसका वीडियो और जानकारी कुल्लू पुलिस के 8219681600 नंबर पर दें। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि सभी थानों और चौकी प्रभारियों को कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। पुलिस हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें