फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद खुला नारकंडा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन शनिवार से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। लोग अब अपना काम करवाने थाने में जा सकेंगे। वहीं, नारकंडा बाजार में कोरोना के दो मामले आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन नगर पंचायत परिसर की 1 से 10 नंबर तक दुकानों को भी तीन दिनों के लिए बंद कर दिया था, जो शनिवार से खुल गई हैं।
विज्ञापन

बाजार खुलते ही शनिवार को नारकंडा बाजार में खासी रौनक दिखी। हालांकि, इस दौरान लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करते दिखे। पुलिस थाना कुमारसैन के प्रभारी कर्मचंद ठाकुर ने कहा कि 3 अक्तूबर से कोरोना मामले आने के बाद पुलिस थाना जनता के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन शनिवार से इसे खोल दिया गया है। लोग अब अपने काम के लिए थाने में आ सकते हैं। उधर, एसडीएम कुमारसैन गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस थाना कुमारसैन और नगर पंचायत नारकंडा परिसर की दुकानें अब खोल दी गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें