फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में कई घर सीवरेज योजना से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने लोगों से की आवेदन करने की अपील
विज्ञापन

1.33 करोड़ रुपये से पाइपलाइन का किया जा रहा विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। नगर पंचायत कोटखाई में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। इससे योजना का अपेक्षित लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। क्षेत्र के कई घर आज भी सीवरेज लाइन से नहीं जुड़े हैं। हालांकि सरकार की ओर से यह सुविधा पहले ही शुरू की जा चुकी है।
नगर पंचायत क्षेत्र में 169 घर हैं। इनमें से 102 घरों के लिए सीवरेज कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। इसके बावजूद अब तक केवल 72 घर ही सीवरेज लाइन से जुड़ पाए हैं। कई उपभोक्ताओं ने कनेक्शन स्वीकृत होने के बावजूद अपने घरों को लाइन से नहीं जोड़ा, जिससे व्यवस्था का प्रभाव सीमित रह गया है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग कोटखाई ने इस पर चिंता जताते हुए भवन मालिकों से अपील की है कि जिन लोगों ने कनेक्शन ले लिए हैं, वे जल्द अपने घरों को सीवरेज लाइन से जोड़ें। वहीं, जो लोग अभी तक इस सुविधा से वंचित हैं, उन्हें शीघ्र आवेदन कर योजना का लाभ लेने को कहा गया है।
विभाग की ओर से सीवरेज नेटवर्क को मजबूत करने के लिए करीब 1.33 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक घरों को इससे जोड़ा जा सके। स्थानीय लोगों का मानना है कि जागरूकता की कमी और तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण कई घर अब तक इस सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे में विभाग को जागरूकता अभियान तेज करने की आवश्यकता है, ताकि हर घर तक सीवरेज सुविधा पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

सीवरेज योजना करीब तीन वर्ष पहले पूरी हो चुकी है। लोगों की भागीदारी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंची है। सभी उपभोक्ताओं को आगे आकर इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए। इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
-नरेंद्र शर्मा, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें