रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में शनिवार को केंद्रीय छात्र संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए गठित कार्यकारिणी में अमीषा नैंटा को अध्यक्ष चुना गया है। मेरिट के आधार पर 43 सदस्यीय सीएससीए का गठन किया गया है।
कॉलेज सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्राचार्य प्रो. पीसीआर नेगी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त कार्यकारिणी में एमएससी प्रथम सत्र (जूलॉजी) की छात्रा अमीषा नैंटा को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। एमए समाजशास्त्र तृतीय सत्र की नीरजा देवी उपाध्यक्ष, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा तनुजा महासचिव, बीए प्रथम वर्ष की शगुन कौशल को संयुक्त सचिव चुना गया है।
कला संकाय से राजकुमारी, कृतिका गुरेक, चेष्टा वर्मा, विज्ञान संकाय से दिव्या कालिया, तिजलि जीतिका, वाणिज्य संकाय से रोहित डोगरा, श्रुति शर्मा, शालू गौतम, बीसीए से आर्यन शैंटी, अभय डमालू, बीवॉक से सहज चौहान, निखिल मेहता, और अनन्या ठाकुर ने कक्षा प्रतिनिधि के रुप में शपथ ली।
इसके साथ ही राजू वाली (बॉटनी विभाग), मोहिनी खानम (जूलॉजी), कृतिका (केमिस्ट्री), गायत्री (भूगोल), यशपाल रहेजा (मैथ्स), राजेश्वरी (पीजीडीसीए), ज्योति (इतिहास), अनीषा (इकोनॉमिक्स), पीयाशा (अंग्रेजी), प्रियंका शुक्ला (हिंदी), नीरज ठाकुर (राजनीतिक शास्त्र), बलवंत (सोशियोलॉजी) और रमन कुमार (कॉमर्स) विभाग प्रतिनिधि चुने गए। एनसीसी से अंकित और रीतिका, एनएसएस से प्रांजल जिंदल, स्पोर्ट्स से विवेक कुमार और रेखा, रोवर एंड रेंजर से डोजम दत्त और मिताली नेगी, कल्चरल से अरविंद और संगीता, क्लब और सोसायटी से चेष्टा वर्मा और शिवानी ने शपथ ग्रहण की।
प्राचार्य प्रो. पीसीआर नेगी ने चुने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पद के साथ सभी को शक्ति ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी एहसास होना अनिवार्य है। नव नियुक्त अध्यक्ष कुमारी अमीषा नैंटा ने अपने संबोधन में कहा कि वह पूरी निष्ठा और बिना किसी भेदभाव के अपने संघ की ओर से छात्र हित और महाविद्यालय के विकास के लिए यथासंभव कार्य करेंगी। प्रो. हीरचंद्र नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। मंच संचालन प्रो. गीता शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रो. राजन देवी नेगी, प्रो. टीडी वर्मा और प्रो. राजेश नेगी सहित शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहा।